रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक की मनाई गई 37 वीं पुण्यतिथि

गभाना। कस्बा में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की 37 वीं पुण्यतिथि सोमवार को मनाई गई। इस दौरान पत्रकारों व किसान नेताओं ने उनके छविचित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष अमित शर्मा ने कहा कि बालेश्र्वर ने 1982 में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की शुरूआत की थी। उन्होंने बताया देश में करीब 80 प्रतिशत जनता ग्रामीण क्षेत्र में रहती है, इसलिए ग्रामीण पत्रकार सबसे अहम हिस्सा है। तहसील उपाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर ने कहा कि बालेश्वर लाल बचपन से ही समाज में व्याप्त बुराईयों को मिटाने के लिए अग्रसर रहते थे। हम सभी को उनके बताए गए मार्गों का अनुसरण करना चाहिए। इस मौके पर जिला महामंत्री विवेक शर्मा, शिवम शर्मा, रवि शर्मा सतपाल सुमन, सौरभ शर्मा, भाकियू भानू गुट के युवा जिलाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर, गोविल सिंह जादौन आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!