शिविर में 40 लोगों ने किया रक्तदान
गभाना। नगर के आंबेडकर चौक पर शुक्रवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की 132 वीं जयंती के उपलक्ष्य में सत्यमन मानव सेवा संस्था के बैनर तले स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का शुभारंभ इंस्पेक्टर रामकुंवर सिंह व इंस्पेक्टर क्राइम मुकेंद्र कुमार ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं हो सकता है। रक्तदान करके जहां दूसरों की जान को बचाया जा सकता है, खुद को भी विभिन्न बीमारियों से दूर रखा जा सकता है। एक स्वस्थ्य व्यक्ति को तीन माह में एक बार रक्तदान जरूर करना चाहिए।
शिविर में रक्तवीरों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। जिन्हें संस्था की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर में जिला अस्पताल ब्लड बैंक की टीम के अलावा चौ. अजय सिंह, प्रवीन शर्मा, सचिन चौधरी, भुवनेश गोयल, सतपाल सुमन, राजवीर सिंह, चरन सिंह नेताजी, समाजसेवी भूरा सोलंकी, संजू सिंह, राजवीर सिंह, दीपू सिंह, दीपक रैना, नरेंद्र सिंह, दृश्य सुमन, आदि का सहयोग रहा।
