रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

अग्निशमन सेवा स्मृति के तहत ग्रामीणों को किया जागरुक

गभाना। राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को अग्निशमन कर्मियों ने ग्रामीणों को आग से सुरक्षा के लिए जागरूक किया।

गभाना फायर सर्विस स्टेशन पर एक शोक परेड का आयोजन कर शहीदों अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजली दी गई। इस दौरान फायर स्टेशन प्रभारी भूपसिंह ने बताया कि 14 अप्रैल 1944 को बाॅम्बे डाक यार्ड में लगभग 600 टन बारूद, रूई की बडी बडी गांठे व तेल के ड्रमों से भरा फोर्ट स्टाईकाइन जहाज खडा था, इस जहाज में भीषण आग लग गई। इस अग्निकाण्ड पर अग्निशमन कर्मियों ने अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए अदम्य साहस से अग्निशमन कार्य किया, अग्निशमन कार्य करते हुए भीषण विस्फोट होने पर अग्निशमन का कार्य कर रहे 66 अग्निशमन कर्मियों ने अपनी जान न्यौछावर कर दी थी। तभी से उन दिवांगत अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रत्येक वर्ष 14 अप्रैल को ‘‘ अग्निशमन स्मृति दिवस ‘‘ के रूप में मनाया जाता है एवं इसी दिन से एक सप्ताह तक अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है। इस दौरान अग्निशमन कर्मियों ने तहसील में पहुंचकर एसडीएम केबी सिंह, सीओ सुमन कनौजिया, तहसीलदार उदयवीर सिंह समेत अन्य स्टाफकर्मियों के पिन फ्लैग लगाए। इस दौरान कर्मियों ने गभाना, लाखा बाजार, कन्होई, सोमना मोड़, कटरा मोड़ आदि प्रमुख स्थानों पर पंपलेट्स, पोस्टर, बैनर के जरिए आग से बचाव के लिए जागरूक किया। अभियान में संजू कुमार, सोनवीर सिंह, निशांत, कृष्णकांत, अमित, विशाल शर्मा, रामभूल शर्मा, देवेंद्र उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!