संजीव सुमन बने अलीगढ़ के एसएसपी
– डीआईजी बने कलानिधि नैथानी को झांसी मंडल में मिली नई तैनाती
– शासन ने देर रात 18 आईपीएस अफसरों का किया तबादला
अलीगढ़। शासन ने गुरुवार देर रात अलीगढ़ समेत प्रदेश के 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादला कर दिए। अलीगढ़ में तैनात एसएसपी कलानिधि नैथानी को डीआईजी पद पर प्रोन्नति हो जाने पर झांसी मंडल में नई तैनाती दी गई है। जबकि उनके स्थान पर मुजफ्फरनगर में तैनात संजीव सुमन को अलीगढ़ का नया एसएसपी बनाया गया है। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने 21 मार्च 2021 को अलीगढ़ एसएसपी के रूप में कार्यभार संभाला था। पिछले दिनों शासन ने उन्हें डीआईजी पद पर प्रोन्नत कर दिया था। इसके बाद माना जा रहा था कि उनके जल्द स्थानांतरण होगा और नई तैनाती मिलेगी। नए एसएसपी के रूप में मुजफ्फरनगर से भेजे गए संजीव सुमन 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।