रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना क्षेत्र में आंधी के चलते गिरा बीम, दबकर 9 वर्षीय बालिका की मौत

गभाना। क्षेत्र में मंगलवार शाम को आई तेज आंधी के चलते गांव हीसैल में एक घेर की बीम अचानक से भरभराकर गिर पड़ी। हादसे में एक 9 वर्षीय बालिका की दबकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

गांव के किसान राजेश कुमार की 9 वर्षीय बेटी ममता उर्फ नित्या तीसरी कक्षा की छात्रा थी। मंगलवार शाम को वह अपने बाबा राजपाल सिंह के साथ घर के पास ही बने घेर में गई थी। बाबा पशुओं को चारा डालने लगे, जबकि ममता वहीं खेलने लगी। करीब पांच बजे आई तेज आंधी के चलते अचानक से घेर का पक्का बीम भरभराकर गिर पड़ा। जिसके मलबे में ममता दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई।आवाज सुनकर परिजन व आस-पास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। आनन-फानन में बच्ची को मलबे से बाहर निकालकर गंभीर हालत में उपचार को जेएन मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे। जहां पर डाॅक्टरों ने बालिका को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पाकर नायब तहसीलदार स्वेता जिंदल व थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने बालिका का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!