रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, चोर को गिरफ्तार कर भेजा जेल

गभाना। थाना पुलिस ने कस्बा में फोटो स्टूडियो की दुकान में हुई चोरी के मामले में एक चोर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी किए गए कैमरा व अन्य सामान को भी बरामद कर लिया है।

थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि कस्बा के लाखा बाजार में मोरहना निवासी अखिलेश कुमार की फोटो की दुकान से रविवार रात में चोर कैमरे व नकदी आदि चोरी कर ले गए थे। मामले में सोमवार को पीड़ित दुकानदार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार को पुलिस ने तहसील तिराहे से नगला नत्था निवासी मुकेश कुमार पुत्र धर्मपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी किए दो ड्रोन कैमरा, एक फोटो कैमराव तीन वीडियो कैमरों के अलावा बैटरी चार्जर आदि बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!