रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

शिविर में 95 लोगों ने कराई नेत्रों की जांच

इगलास। क्षेत्र के गांव खेडिया गुरुदेव में सेवानिवृत इंस्पेक्टर स्व. रुद्र सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर मंगलवार को नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के मरीजों ने जांच कराई। वहीं, चश्में के नंबर की जांच भी की गई। शिविर में वृंदावन के डाॅ. श्राफ नेत्र चिकित्सालय की टीम के पंकज सिंह, संजय प्रसाद, अभिषेक चौधरी, कुशल सिंह, सूरज का सहयोग रहा।वरिष्ठ नेत्र परीक्षक बबलू सिंह ने जांच के साथ ही मरीजों को आंखों की देखभाल के लिए सलाह भी दी। चमेली देवी मैमोरियल हाॅस्पिटल के चेयरमैन डाॅ. रामकुमार सिंह ने बताया कि आंखों से संबंधित समस्या होने पर तत्काल चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए, जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। शिविर में 95 मरीजों की आंखों की जांच की गई। जांच के साथ ही उन्हें नि:शुल्क आईड्राप दी गई। वहीं, 18 मरीजों को मोतियाबिंद होने पर ऑपरेशन के लिए वृंदावन भेजा गया। इस अवसर पर प्रधान अमर सिंह, पूनम चौधरी, रक्षा चौधरी, मनीष चौधरी, नंदिनी, श्रेय चौधरी, विकास, संजय, रविता, अंशू, दिनेश सिंह आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!