रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

टोमेटो साॅस से भरी मैक्स अनियंत्रित होकर पलटी, चालक घायल

गभाना। हाईवे पर सोमना मोड़ के पास टोमेटो सॉस से भरी मैक्स अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मैक्स चालक घायल हो गया। जिसे रिलीफ टीम ने उपचार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

राजस्थान के भरतपुर के अनारगेट पत्थर की टाल निवासी भगवान स्वरूप मंगलवार शाम को हापुड़ से मैक्स गाड़ी में टोमेटो सॉस भरकर भरतपुर के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह हाईवे परसोमना मोड़ के पास पहुंचे। तभी अचानक से उनकी गाड़ी का टायर फट गया। जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में चालक भगवान स्वरूप घायल हो गए, जबकि गाड़ी में भरा सामान भी बिखर गया। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई। हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची टोल रिलीफ टीम ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही क्रेन की मदद से गाड़ी को सड़क किनारे कराकर यातायात को सुचारू कराया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!