रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

रोडवेज बस आगे चल रहे ट्रक से टकराई, एक युवक घायल

गभाना। हाईवे पर गांव भरतरी के समीप रोडवेज बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस में बैठा एक युवक घायल हो गया। जिसे पुलिस ने परिजनों की मदद से भांकरी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया।

मिली जानकारी के अनुसार कौशांबी डिपो रोडवेज बस मंगलवार दोपहर में दिल्ली से सवारियों को भरकर फर्रूखाबाद के लिए जा रही थी। जैसे ही बस हाईवे पर गांव भरतरी के सपीप पहुंची तभी आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक से ब्रेक ले लिए, जिससे बस टकरा गई। हादसे में बस में बैठे बृजेश कुमार पुत्र जालिम निवासी आगमपुर थाना शाहाबाद जनपद हरदोई घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मदद से घायल को भांकरी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। वहीं हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!