रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना में कदमताल करते निकले स्वयंसेवक, लोगों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

-भारत माँ की जयघोष से गूंजा नगर

गभाना। हिंदू नव संवत्सर के मौके पर मंगलवार को गभाना कस्बे का नजारा बदला हुआ था। घोष के साथ कदम से कदम मिलाते हुए आरएसएस के अनुशासित स्वयंसेवक जब सड़कों पर उतरे तो उनके अंदर देशभक्ति की भावना देखते ही बन रही थी। स्वयंसेवकों का अनुशासन और उनकी स्फूर्ति देखकर तो ऐसा लगा कि मानों सेना की टुकड़ी उतर आई हो। राष्ट्रभक्त का ज्वार हर स्वयं सेवकों के सीने के अंदर था। जयघोष के साथ पंक्तिबद्ध स्वयंसेवकों खाकी पैंट, सफेद शर्ट, काली टोपी, काला जूता, खाकी मोजा, दंड व बेल्ट के साथ पूर्ण गणवेश में थे। नगर के लोगों का भी उत्साह देखते ही बन रहा था। लोगों ने फूलों की बारिश से संघ के बंधुओं के पथ संचलन का भव्य स्वागत किया। भारत माता की जय, वंदे मातरम से पूरा नगर गूंज उठा। भारतीय नववर्ष और आद्य सर संघचालक डाक्टर केशव राव बलिराम हेडगेवार के जन्मदिन के उपलक्ष्य में निकला संघ बंधुओं का पथ संचलन पूरे नगर में राष्ट्र भक्ति की भावना भर गया। हर कोई स्वयं सेवकों के अनुशासन की तारफी कर रहा था।

इस पूर्व श्री कृष्ण ठाकुर द्वारा में आयोजित कार्यक्रम सह प्रांत ग्राम्य विकास प्रमुख दयाल जी ने स्वयंसेवकों से कहा कि आज भारत की बढ़ती वैश्विक शक्ति इस बात का परिचाय है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विमर्श अब सर्व स्वीकार्यता की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज का दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख छह उत्सवों में से एक है और अति महत्वपूर्ण उत्सव है। जिसका वैज्ञानिक प्रमाण है और अनादि काल से प्रत्येक सनातनी पंचांग को आधार मान कर वैदिक गणना कर अपने महत्वपूर्ण कार्यों को संपादित करते आए हैं। उन्होंने कहा कि वसुधैव कुटुंबकम्, सर्वे भवन्तु सुखिन सर्वे संतु निरामय की अवधारणा भी इसी सनातन से प्रस्फुटित हुई है। यह हिन्दू नव वर्ष कोई सामान्य दिवस नहीं अपितु इसी दिन ब्रह्मा जी द्वारा सृष्टि की स्थापना, इसी दिन प्रथम सूर्योदय, सभी भारतीय संवतों का प्रारम्भ दिवस, मां दुर्गा की उपासना नवरात्रि प्रारंभ, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जी और सम्राट युधिष्ठिर का राज्याभिषेक, झूलेलाल जयंती, आर्यसमाज की स्थापना और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आध्य सर संघचालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी का जन्म दिवस जैसे अनेकों उत्सव इस दिन आयोजित किए जाते हैं।जिला प्रचारक कुश जी ने कहा कि संघ राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता आया है और आगे भी अपने विमर्श के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देता रहेगा। इसके लिए ऐसे उत्सवों तथा और भी अनेक क्रिया कलापों के माध्यम से जन जागरण करता रहेगा। इसके लिए निरंतरता व नियमितता की अति आवश्यकता रहती है, जिसका केंद्र बिंदु संघ की शाखा है और इसी का परिणाम है कि आज संघ विश्व का सबसे बड़ा संगठन है जो की अगले साल वर्ष 2025 मैं अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण करने जा रहा है। इसके लिए प्रत्येक स्वयंसेवक का योगदान है और अनेकों स्वयंसेवकों का बलिदान कभी भी विस्मृत नहीं किया जा सकता।

इस मौके पर जिला संघचालक नीरज गुप्ता, चेयरमैन कुंवर अभिमन्युराज सिंह, नगर संघ चालक अनिल सारस्वत, नगर कार्यवाह भुवनेश कुमार सिंह, शिवकांत रावत, देवकी नंदन पांडे, खंड चालक राकेश सिंह, प्रेमपाल सिंह, नगर खंड प्रचारक कन्हैया आर्य, जितेंद्र सिंह पम्मी, राजकुमार डिस, दुर्गपाल सिंह, चौ. मनवीर सिंह, नितेश भारद्वाज, अनिल प्रधान, खंड चालक लोधा दीपेंद्र, विकास वर्मा, देवेंद्र शर्मा, कपिल सिंह, तरूणमाहौर आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!