रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

ट्रेन की चपेट में आकर युवती की मौत, परिवार में मचा कोहराम

चंडौस। क्षेत्र के गांव दौरऊ में रेलवे फाटक पर ट्रेन की चपेट में आकर युवती की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

दौरऊ निवासी अली मोहम्मद का कई वर्ष पूर्व इंतकाल हो गया था। परिजनों के अनुसार तभी से उनकी दूसरे नंबर की 19 वर्षीय बेटी काजल उर्फ सोनम तभी से दिमागी रूप से बीमार चल रही थी। मंगलवार की सुबह परिजन खेतों पर करने के लिए गए हुए थे। इसी बीच काजल अचानक से घर से निकलकर गांव के पास से गुजर रही दिल्ली कानपुर रेलवे लाइन की तरफ चली गई। जहां पर उसकी किसी ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पाकर परिजन व चंडौस थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। काजल पांच भाई बहनों में दूसरे नंबर की थी।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!