शांति से संपन्न हुआ ईद का पर्व
इगलास। नगर तथा ग्रामीण अंचल में ईद उल फितर का पर्व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाया गया। नमाजियों ने अमन चैन कायम रहने व मुल्क की तरक्की की दुआ मांगी एक दूसरे के गले मिल ईद की मुबारक बाद दी।
नगर में पुरानी तहसील के समीप जामा मस्जिद में ईद की नमाज अब्दुल रहमान ने अता कराई। मुस्लिम समाज के लोगों ने अमन चैन व मुल्क की तरक्की की दुआ की। नमाज के बाद सभी लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
समाज सेवी हरीश शर्मा, गौरव शर्मा ने ईदगाह पहुंच कर मुबारकबाद दी। शांति व्यवस्था के लिए एसडीएम महिमा राजपूत, सीओ डा. केजी सिंह पुलिस फोर्स के साथ ईद गाह पर मौजूद रहे। वहीं क्षेत्र के गांव सहारा, बेसवां, तोछीगढ़, जवार, गोरई आदि में भी ईद की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न हुई।