रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

ईद मिलने जा रहे दंपत्ति का ई-रिक्शा पलटा, महिला की मौत

इगलास। हाथरस से ईद मिलने रिश्तेदार के यहां जा रहे दंपत्ति का ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति व बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा है।

मिली जानकारी के अनुसार हाथरस के कस्बा मेडू निवासी जाकिर गुरुवार को ई-रिक्शा से पत्नी रेशमा, बेटी अल्फिया, बेटा सोहेव व आवान के साथ क्षेत्र के गांव कजरौठ अपने साढू के यहां ईद का त्यौहार मनाने के लिए लिए आ रहे थे। तभी हाथरस रोड पर गांव कारस के समीप उनका ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में जाकिर की 26 वर्षीय रेशम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जाकिर व उनके बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए कस्बा स्थित सीएचसी में भर्ती कराने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में त्योहार की खुशियां चीत्कार में बदल गई।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!