रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने भेजा बाल सुधार गृह

गभाना। थाना पुलिस ने पिछले दिनों एक गांव में शौंच करने गई किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले बाल अपचारी (नाबालिग) को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेजा है।

इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में पिछले दिनों शौंच करने गई किशोरी के साथ गांव के ही एक किशोर ने दुष्कर्म कर दिया था। मामले में किशोरी के बहनोई ने आरोपी किशोर समेत एक महिला व किशोर के परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस तभी से आरोपी बाल अपचारी की तलाश में जुटी हुई थी। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया। जिसे कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!