रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

काली की शोभायात्रा व भव्य झांकियों ने मोहा मन

गभाना। रामनवमी पर बुधवार को नगर के प्राचीन दुर्गा मंदिर से भव्य झांकियां निकाली गई। जिससे पूरा नगर धार्मिक मय हो गया।

शोभायात्रा का शुभारंभ समाजसेवी भगत सिंह चौहान ने मां काली, मां दुर्गा व राधा-कृष्ण के स्वरूप की पूजा-अर्चना कर व आरती उतार कर किया। शोभायात्रा में काली का स्वरूप अपनी उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन करते हुए सभी को मंत्र मुग्ध कर रहा था। शोभायात्रा के नगर में भ्रमण के दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालु डीजे पर चल रहे भजनों पर झूमते-नाचते हुए चल रहे थे।जिससे पूरा धार्मिक मय हो गया। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इंस्पेक्टर सुधीर कुमार के नेतृत्व पुलिसबल पूरी तरह से मुस्तैद रहा। वहीं रामनवमी पर्व को लेकर मातारानी के भक्तों का देवी मंदिरों में अपार सैलाब उमड़ पड़ा। उन्होंने मंदिरों में पहुंचकर धूप, दीप, रोली, चंदन, पुष्प, नारियल, गोला प्रसाद आदि चढ़ाकर मां की विधिवत पूजा-अर्चना की और मन्नतें मांगी। वहीं श्रद्धालुओं ने घरों में कन्या लांगुर जिमाकर नौ दिन रखे उपवास को खोला। आयोजन में बाबा सीताराम दास, वीरपाल सिंह, सौरभ ठाकुर, देववृत सिंह चौहान, कृष्णा ठाकुर, विष्णु सिंह, हनुमान, रवेंद्रपाल सिंह, रामू पंडित, बंटी सिंह, रिंकेश सिंह, पूसी सैनी, सुधीर ठाकुर, तरूण सिंह, केशव सिंह, अंकुश अग्रवाल, तरूण माहौर आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!