रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

सोमना स्टेशन के पास राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर युवक की हुई मौत

गभाना। सोमना रेलवे स्टेशन के पास दिल्ली-कानपुर रेलवे लाइन पर राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मृत्यु हो गई। जीआरपी ने मृतक की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी है। जिस पर शव को पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंगलवार सुबह एक युवक सोमना रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन को पार कर रहा था। तभी वह कानपुर की तरफ से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीण व यात्री मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर जीआरपी खुर्जा चौकी प्रभारी सर्वेश कुमार मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी है। उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार के अनुसार ट्रेन की चपेट में आकर युवक का शव क्षति विक्षत हो गया है, जिसकी उम्र करीब 28 वर्ष प्रतीत हो रही है। उसने फौजी रंग की टी-शर्ट वविगबास लिखा अंडरवियर पहन रखा है। उन्होंने बताया कि युवक की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!