रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

डीएम ने कई डिप्टी कलेक्टरों के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदल, विनीत मिश्रा बने एसडीएम गभाना

अलीगढ़। डीएम विशाख जी ने सोमवार देर रात जनपद के कई डिप्टी कलेक्टरों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया है। डीएम ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शास्वत त्रिपुरारी को कोल एसडीएम से इगलास एसडीएम बनाया है। इगलास में तैनात महिमा सिंह को एसडीएम खैर, खैर में तैनात दिग्विजय सिंह को एसडीएम कोल, एसीएम प्रथम विनीत मिश्रा को एसडीएम गभाना, जबकि एसडीएम गभाना हीरालाल सैनी को डिप्टी कलेक्टर कलेक्ट्रेट बनाया है। एसडीएम न्यायिक अतरौली एवं बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे आशुतोष कुमार को एसीएम प्रथम के साथ ही बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार संभालने व सिटी मजिस्ट्रेट रमाशंकर को अतिरिक्त प्रभार के रूप में विशेष भूमि अध्यप्ति अधिकारी का चार्ज सौंपा गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!