रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

दो बाइक आपस में भिड़ी, महिला घायल

गभाना। हाईवे पर नत्था नगला के पास दो बाइक आपस में भिड़ गई। हादसे में बाइक सवार एक महिला घायल हो गई। जिसे टोल रिलीफ टीम ने उपचार को कस्बा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के खुर्जा के गांव पहाड़ीपुर निवासी प्रवीण राघव सोमवार की देर शाम को बाइक से पत्नी निशा के साथ अलीगढ़ से गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह हाईवे पर नत्था नगला के पास पहुंचे तभी पीछे से तेज गति से आ रहे बाइक सवार युवक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार निशा गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची टोल रिलीफ टीम के डॉ. सुमित कुमार व जितेंद्र सिंह ने एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को उपचार के लिए कस्बा के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहीं हादसे के बाद आरोपी बाइक सवार मौके से फरार हो गया।

error: Content is protected !!