रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

बार व बेंच के बीच सामंजस्य से ही वादकारी का हित : एसडीएम

गभाना। तहसील सभागार में बुधवार को नवागत एसडीएम विनीत मिश्रा ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर उनसे परिचय प्राप्त किया। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि बार और बेंच के बीच सामंजस्य स्थापित होने पर ही वादकारियों का हित है। बार व बेंच एक-दूसरे के पूरक होते हैं। ऐसी दशा में दोनों का यह प्रयास होना चाहिए कि कहीं किसी बात को लेकर कोई गलतफहमी या नाराजगी हो तो आपस में बैठकर समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए। एसडीएम ने कहा कि वादकारियों के हितों का हमेशा ध्यान रखा जाना चाहिए। बार और बेंच को एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान कराना जरूरी है तभी न्यायायिक कार्यों को नियमित रूप सुचारू रखा जा सकता है। अधिवक्ताओं ने भी बार व बेंच के बीच सामंजस्य स्थापित रहने पर जोर दिया। उनका कहना था कि बार व बेंच के बीच टकराव या दूराव वादकारियों के हित में नहीं है। अधिवक्ताओं ने अपनी विभिन्न समस्याओं से भी उन्हें अवगत कराया। जिस पर एसडीएम ने शीघ्र ही उनका निस्तारण कराने का आवश्वासन दिया। इस मौके पर तहसीलदार अजीत सिंह, राजेश सारस्वत, प्रदीप कुमार सिंह, हिम्मत सिंह, अरूण कुमार सिंह, संजय चौहान, सुधींद्र प्रताप चौहान, विनेश कुमार सिंह, सतीश शर्मा, अनिल शर्मा, प्रवीन प्रताप सिंह, हरेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, जितेंद्र सिंह, बिन्ना सिंह, सुरेश चंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!