रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत, चार घायल

गभाना। नेशनल हाईवे पर गांव भूपाल नगलिया के समीप दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची टोल एंबुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए कस्बा के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जहां पर उनका उपचार जारी है।

बुलंदशहर के थाना अरनियां के गांव भोगपुर निवासी राहुल कुमार अपने साथी कुलदीप के साथ शुक्रवार रात में बाइक से अलीगढ़ की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह हाईवे पर गांव भूपाल नगलिया के समीप पहुंचे तभी सामने गलत दिशा में आ रहे बाइक सवारों ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार राहुल व कुलदीप के अलावा दूसरी बाइक सवार अबराज व नाजिम निवासी मीरपुर थाना अरनियां बुलंदशहर घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीणों व राहगीरों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची टोल प्लाजा की एंबुलेंस ने घायलों को कस्बा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!