भगदड़ में घायल के पति को आर्थिक सहायता का चेक सौंपा
इगलास। हाथरस में बाबा साकार विश्व हरि के सत्संग के दौरान हादसे में 122 लोगों की मृत्यु हो गई थी। वहीं तमाम लोग घायल हो गए। घायलों में क्षेत्र के गांव नगला मोहन निवासी विनीता पत्नी सुनील कुमार भी थी। सत्संग स्थल पर हुए हादसे में महिला गंभीर रुप से घायल हो गई थी। शुक्रवार को विधायक राजकुमार सहयोगी व एसडीएम शाश्वत त्रिपुरारी ने प्रदेश सरकार द्वारा घायलों को जारी आर्थिक सहायता के रूप में 50 हजार रुपये का चैक घायल महिला के पति सुनील कुमार को सौंपा गया। इस अवसर पर तहसीलदार उदयवीर सिंह, इंस्पेक्टर कोमल सिंह के साथ ही राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।