रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

बेल्डिंग करते समय गैस का टैंक फटा, तीन घायल

इगलास। कस्बा में चामड़ मंदिर के सामने बेल्डिंग करने के दौरान गैस का कर्बाइड टैंक तेज धमाके साथ फट गया। हादसे के बाद आस-पास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जबकि हादसे में तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। जिसमें दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।

कस्बा में चामड़ मंदिर के सामने चंपा काॅलोनी निवासी फूल सिंह गैस बेल्डिंग का काम करते हैं। शुक्रवार शाम करीब छह बजे उनका नाती कान्हा बेल्डिंग का कार्य कर रहा था। अचानक कार्बाइड गैस टेंक में विस्फोट हो गया। विस्फोट की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास का इलाका दहल गया। लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में बेल्डिंग कर रहा कान्हा व मोपेड को धक्का लगाकर लेकर जा रहे पूर्व शिक्षक बंगाली बाबू निवासी सत्यनगर काॅलोनी के साथ ही एक अन्य युवक घायल हो गए। घायलों को अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।जहां से बंगाली बाबू को डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहीं कन्हा की हालत भी नाजुक बताई जा रही है। हादसे की सूचना पर कर इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए और घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं स्थानीय लोगों ने गैस बेल्डिंग में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि गैस वेल्डिंग के दौरान सावधानियां नहीं बरती जा रही हैं। यह लोग गैस व तेल के भरे हुए टैंकरों पर भी बेल्डिंग करते हैं। जिससे हर समय हादसे का डर बना रहता है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!