रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

13 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर होटल में ले गया युवक, किया दुष्कर्म

गभाना। नगर के एक मोहल्ला की अनुसूचित जाति की 13 वर्षीय किशोरी को एक युवक बहला-फुसलाकर कर होटल में ले गया। जहां पर आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म कर दिया। बाद में आरोपी किशोरी को धमकी देते हुए छोड़कर भाग गया। किशोरी रोते-बिलखते हुए घर पहुंची और पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिस पर परिजनों के होश उड़ गए। मामले में पीड़िता के पिता ने थाना में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

पीड़िता के पिता ने दर्ज कराए मुकदमा में बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी कक्षा आठ की छात्रा है। शनिवार दोपहर में बेटी अपने ताऊ के यहां जा रही थी। तभी रास्ते में रामपुर निवासी दुष्यंत बेटी को मिल गया। आरोपी बेटी को फोटो दिखाकर बहला-फुसलाकर अपने साथ बाइक से एक होटल में ले गया। जिसे ले जाते हुए अन्य लोगों ने भी देखा। आरोप है कि आरोपी ने होटल में बेटी के साथ दुष्कर्म किया और किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। करीब दो घंटे बाद आरोपी उसे एक मंदिर के पास छोड़कर भाग गया। जहां से बेटी रोते-बिलखते हुए घर पहुंची और खुद के साथ घटी घटना को बताया। जिसे सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। परिजन किशोरी को थाने लेकर पहुंचे तथा आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी दुष्यंत के विरूद्ध दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट, एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में टीमें गठित कर दी गई हैं, आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!