रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन, एसडीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

गभाना। तहसील सभागर में शनिवार को एसडीएम विनीत कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान कार्यक्रम अायोजित किया गया। कार्यक्रम में अवैध कब्जे, चकरोड, राशन, सड़क, नाली, पेंशन, बिजली समस्याओं से जुड़े कुल 36 शिकायती प्रार्थना आए। जिसमें से मौके पर दो ही शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया, शेष बचे शिकायती प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर गुणवत्तापूर्वक निस्तारण के निर्देशों के साथ सौंप दिया गया। पुलिस ने जुड़ी समस्याएं सीओ गभाना रंजन कुमार शर्मा ने सुनी। कार्यक्रम में तहसीलदार अजीत सिंह, नायब तहसीलदार अजेंद्रतौमर, बीडीओ चंडौस राहुल वर्मा आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!