रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

उपचुनाव की तैयारियों में जी जान से जुट जाएं कार्यकर्ता – चंदन चौहान

-जट्टारी में हुआ रालोद का कार्यकर्ता सम्मेलन

जट्टारी। कस्बा में शनिवार को राष्ट्रीय लोकदल का कार्यकर्ता सम्मेलन व सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आगामी विधानसभा खैर उपचुनाव को लेकर विचार-विमर्श के लिए समर्पित था। सम्मेलन का मकसद क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाकर उपचुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बनाना और कार्यकर्ताओं के समर्पण और योगदान को सम्मानित करना था।

बिजनौर सांसद चंदन चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कहा कि कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों से जुड़कर पार्टी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और मतदाताओं को पार्टी के पक्ष में प्रेरित करने काम में जुट जाएं। जिलाध्यक्ष कालीचरन सिंह ने कार्यकर्ताओं को उपचुनाव की चुनौतियों और अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जल्द ही उपचुनाव की घोषणा होने वाली है। यहां से जो भी गठबंधन प्रत्याशी तय होगा, कार्यकर्ता उसे जी जान से समर्थन करते हुए चुनाव लड़ाएंगे। कार्यक्रम को विशिष्ठ अतिथि सादाबाद विधायक प्रदीप चौधरी, एमएलसी योगेश नौहवार, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष ब्रजेश चाहर ने भी संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। अध्यक्षता देशराज सिंह व संचालन चौधरी कालीचरण सिंह ने किया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!