रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

खुले में रह रही विक्षिप्त महिला को पहुंचाया अपना घर

इगलास। श्री मुरली वाला युवा सेवा समिति ने एक बार फिर मानवीयता की मिसाल पेश की है। समिति के सदस्यों ने बस स्टेंड पर खुले आसमान के नीचे बारिश में रह रही विक्षिप्त महिला को अपना घर वृद्ध आश्रम में सुरक्षित पहुंचाया।

एक विक्षिप्त महिला पिछले कुछ दिन से कस्बा के रोडवेज बस स्टेंड पर रह रही थी। वह ठीक से अपनी जानकारी नहीं दे पा रही है। पैरों से चलने फिरने में असमर्थ महिला बारिश में भी भीग रही थी। इसकी जानकारी श्री मुरली वाला युवा सेवा समिति के सदस्यों को हुई तो उन्होंने वृंदावन के अपना घर वृद्ध आश्रम संपर्क किया। संस्था के अध्यक्ष शिवकुमार सोनी ने कोतवाली पुलिस को सूचना देने के साथ ही महिला को अपना घर भेजने में मदद की। अध्यक्ष ने बताया कि महिला प्रभुजन की आश्रम में सुरक्षा और देखभाल की जाएगी। वहां कर्मचारियों ने स्वागत किया और उसकी देखभाल शुरू कर दी। लोगों ने संस्था की पहल की सराहना की है।

error: Content is protected !!