रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

मकान पर गिरा बरगद का पेड़, हादसा टला

इगलास। क्षेत्र के गांव कनौरा में रात्रि को रास्ते में खड़ा बरगद का पुराना पेड़ एक मकान के ऊपर गिर गया। घर के अंदर सो रहे लोग मलबे के नीचे दब गए। ग्रामीणों ने उन्हें सकुशल बाहर निकाला।

हरिरामपुर के माजरा कनौरा निवासी श्यामवीर पुत्र चंद्रपाल मजदूरी करते हैं। उनके घर के बाहर रास्ते में एक बरगद का पेड़ हैं। शुक्रवार की रात्रि करीब आठ बजे बारिश के कारण अचानक पेड़ मकान के ऊपर गिर गया। पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया। उस दौरान घर के अंदर श्यामवीर की पत्नी मीरा देवी, मां प्रेमवती, भाई लक्ष्मण सिंह, इनकी पत्नी शांति व बच्चे देवेंद्र व दीपक थे। चीख पुकार सुनकर आस-पास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्त के बाद घर में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि हादसे में किसी के गंभीर चोट नहीं आई। ग्रामीणों का कहना है कि पीड़ित की आर्थिक स्थित खराब है। उन्होंने शासन-प्रशासन से दैवीय आपदा के तहत पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!