रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पुलिस ने गोकशी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

- 8 जुलाई को सुमेरपुर में अमरौली मार्ग पर घटना को दिया था अंजाम

गभाना। क्षेत्र के गांव सुमेरपुर में अमरौली रोड पर विगत आठ जुलाई को गोकशी की घटना को अंजाम देने वाले एक गोकश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि उसका एक साथी मौका देखकर फरार हो गया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के कब्जे से गोकशी करने वाले हथियारों को बरामद किया है।
इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह ने बताया कि सुमेरपुर गांव के पास अमरौली रोड पर आठ जुलाई की रात में गोकशों ने गोकशी की घटना को अंजाम दे दिया था। मामले में तभी से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। गुरुवार रात में एसआई राजवीर सिंह, एसआई अजहर हसन मय फोर्स के क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर ने सुमेरपुर की पुलिया पर गोकशी की घटना को अंजाम देने के फिराक में खड़े गोकशों की जानकारी दी।

सूचना पर पुलिस टीम सक्रिय हो गई और मौके पर पहुंची। जहां पर खड़े दो युवक पुलिस टीम को देखकर भागने लगे। जिस पर पुलिस टीम ने एक युवक को दबोच लिया, जबकि दूसरा आरोपी मौका देखकर भाग गया। पकड़े गए युवक ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम इरशाद पुत्र मोहम्मद फैयाज निवासी जौनी वाली गली रोरावर थाना देहलीगेट बताया। भागे हुए साथी का नाम गुलफाम पुत्र बस्सू खां निवासी रामपुर-शाहपुर थाना चंडौस बताया। तलाशी में उसके कब्जे से कुल्हाड़ा, दो छुरा, रस्सा व अन्य सामान मिला है। आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर सुमेरपुर में की गई गोकशी की घटना को कबूल किया हैं।

इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी काफी शातिर किस्म का हैं , जो कि जनपद में गोकशी की घटनाओं को अंजाम देता था। आरोपी के विरूद्ध गभाना के अलावा देहलीगेट व गांधीपार्क थाना में गोवध अधिनियम, चोरी के चार मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है, जबकि भागे हुए आरोपी की गिरफ्तारी को टीमें गठित कर दी गई हैं।

error: Content is protected !!