रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पुलिस ने एक युवक को अवैध शराब समेत दबोचा

गभाना। थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को अवैध शराब समेत दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।

इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह ने बताया कि भरतरी चौकी प्रभारी मुकेश कुमार क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर गश्त कर रहे थे। तभी उन्हेंजिरौली डोर तिराहा पर एक संदिग्ध युवक खड़ा दिखाई पड़ा। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम दिनेश कुमार निवासी बन्नादेवी के सराय लवरिया बताया। तलाशी में उसके कब्जे से देशी शराब के 18 ट्रेटापाउच बरामद हुए हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी के खिलाफआबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!