रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना क्षेत्र में गिरा मकान का लिंटर, महिला घायल

गभाना। थाना क्षेत्र के गांव राजमऊ में निर्माणाधीन मकान का लिंटर खोलने के दौरान भर भराकर गिर पड़ा। हादसे में मकान स्वामी की मां घायल हो गई। जिन्हें उपचार को अलीगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राजमऊ निवासी अजीत चौधरी ने विगत 22 नवंबर को अपने घर व घेर का लिंटर डलवाया था। मंगलवार सुबह मजदूर लिंटर को खोल रहे थे। इसी बीच लिंटर अचानक से भर भराकर गिर पड़ा। जिसमें वहां मौजूद अजीत की मां हंसो देवी लिंटर की चपेट में आकर घायल हो गई। लिंटर गिरने से वहां मौजूदा लाेगों में खलबली मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके एकत्रित हो गए। परिजनों ने घायल हंसो देवी को उपचार के लिए अलीगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!