कलश यात्रा से भक्तिमय हुआ सोमना, चेयरमैन ने किया शुभारंभ
- बड़ा मंदिर पर भागवत कथा की अमृतवर्षा शुरू
गभाना। नगर के सोमना के प्राचीन शिव बड़ा मंदिर पर मंगलवार से श्रीमद्भागवत कथा शुरू हो गई। कथा से पूर्व श्रद्धालुओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। जिसका शुभारंभ चेयरमैन अभिमन्युराज सिंह ने फीता काटकर वभगवत पुराण की पूजा-अर्चना कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से न केवल हमारी संस्कृतिक धरोहर को संजीवनी मिलती है, बल्कि समाज में एकता व भाईचारो की भावना प्रबल होती है। कलश यात्रा में महिलाएं व युवतियां पीताबंर वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रखकर मंगलगीत गाते हुए चल रही थी। जबकि अन्य श्रद्धालु डीजे पर चल रहे भजनों पर झूमते हुए चल रही थी। जिससे समूचा गांव भक्तिमय हो गया। यात्रा का लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। गांव में भ्रमण के बाद कथा स्थल पर पहुंचकर यात्रा ने विश्राम लिया।
पहले दिन कथा व्यास शैल बिहारी ने श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का महत्व बताया। कहा कि कथा सुनने से मानव जीवन में एक जन्म ही नहीं अपितु कई जन्मों के पापों का नाश हाेता है तथा शुभ कर्मों का उदय होता है। उन्होंने धुंधकारी समेत कई धार्मिक कथाओं का प्रसंग सुनाया। आयोजन में प्रमोद सिंह, सुनील सिंह, रामकुमार सिंह, भ्रगुराज सिंह, वेदप्रकाश गोस्वामी, सत्यवीर सिंह नेताजी, अर्जुन गिरी, बुधपाल सिंह, दीपू सिंह, मीना सिंह, सुधा सिंह, गुड्डी देवी, आशा देवी, संध्या देवी, मिथलेश सिंह, सर्वेश कुमारी, सोनम सिंह आदि मौजूद रहे।