रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पति ने फांसी लगाकर की आत्यहत्या, पत्नी बनाती रही वीडियो

चंडौस। कस्बा के एक मोहल्ला में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने पत्नी के दूसरे व्यक्ति से प्रेम प्रसंग से परेशान होकर फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। जबकि पत्नी पति की आत्महत्या करने का वीडियो बनाती रही। मामले में मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

कस्बा के चामड़ मोहल्ला निवासी अर्जुन पुत्र लालूराम मेहनत मजूदरी करके परिवार का भरण पोषण करते थे। उनकी करीब 13 वर्ष पूर्व सर्वेश से शादी हुई थी। परिजनों के अनुसार सर्वेश का चाल-चलन ठीक नहीं है। जिसके चलते अर्जुन मानसिक रूप से परेशान रहता था। पिछले दिनों भी सर्वेश नोएडा के अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। जिसे पुलिस ने प्रेमी के घर से बरामद कर लिया था। उन्होंने बताया कि बुधवार देर रात में अर्जुन ने पत्नी की हरकतों से तंग आकर फांसी के फंदे पर लटकर अपनी जान दे दी। उनका आरोप है कि सर्वेश पति को बचाने के बचाय कमरे के बाहर खड़े होकर पूरी घटना का वीडिया बनाती रही। गुरुवार की सुबह जब परिजनों को घटना ी जानकारी हुई तो सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। घटना के परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। अर्जुन दो बच्चों के पिता थे। इंस्पेक्टर चंडौर हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि अर्जुन के पिता की तहरीर के आधार पर महिला को हिरासत में ले लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!