रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना क्षेत्र में जमीनों पर बिना अनुमति के टावर लगाने पर नाराज किसान, भाकियू भानू गुट दिया ज्ञापन

गभाना। तहसील क्षेत्र में नीमराणा-बरेली पावर ग्रिड लिमिटेड द्वारा किसानों की जमीन पर बिना अनुमति के टावर (पोल) लगाए जाने को लेकर विरोध शुरू हो गया है। शुक्रवार को भाकियू भानू गुट के पदाधिकारियों ने तहसील पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा।
युवा जिलाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता व क्षेत्रीय किसान एकत्रित होकर तहसील मुख्यालय पर पहुंचे।

जहां उन्होंने एसडीएम विनीत कुमार मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने पावर ग्रिड कंपनी पर आरोप लगाते हुए कहा कि कंपनी किसानों की जमीनों पर जबरन कब्जा करके टावर (पोल) लगा रही है, यदि कोई किसान इसका विरोध करता है तो उसके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई करने के लिए डराया धमकाया जाता है। जिसमें पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारी भी किसानों के उत्पीड़न में कंपनी का साथ देते हैं।

उन्होंने बिना अनुमति व उचित मुआवजा दिए बिना किसानों की जमीनों पर टावर न लगाए जाएं। वहीं प्रभावित किसानों को हरियाणा सरकार की तर्ज पर मुआवजा दिया जाए, साथ ही टावर लगाने पर सहमत किसानों को भूमि का अलग से मुआवजा तथा फसल की क्षतिपूर्ति का एक लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से मुआवजा दिया जाए। उन्होंने किसानों को धमकाकर जबरन पोल लगाने वाले अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई करने व प्रशासनिक व पुलिसकर्मियों की भिलीभगत की भी जांच कर विधिक कार्रवाई कराने की मांग की। कहा कि यदि उनकी मांगों का शीघ्र समाधान न किया गया तो भाकियू भानू गुट प्रदेशव्यापी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

इस दौरान प्रदेश मीडिया प्रभारी सुमित ठाकुर, डा. शिवम जादौन, सौरभ ठाकुर, हिमांशु पंडित, पवन कुमार दक्ष, पीयूष कुमार सिंह, मानेंद्र चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, ओम ठाकुर, गोपाल सिंह, भुवनेश सिंह, भूपेंद्र सिंह, ललित सूर्यवंशी, ओमवीर सिंह, सचिन मोदी, कुलदीप सिंह, योगेंद्र सिंह, प्रवीन कुमार, श्यौराज सिंह, राजवीर सिंह, मुनेश कुमार, जितेंद्र सिंह, विनेश सिंह, सूरज, गुड्डू सिंह, राजेंद्र पुजारी, योगेश सिंह, पिंकू, ओमपाल सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, रामकिशन, मोंटू, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!