रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना के वनखंडनी देवी मंदिर में देवछठ पर जुटा श्रद्धालुओं का सैलाब, तांत्रिक-बायगीरों का अखाड़ा बना आकर्षण

गभाना। कस्बे के प्रसिद्ध वनखंडनी देवी मंदिर आश्रम में देवछठ पर्व के मौके पर इस बार भी तांत्रिकों और बायगीरों का अखाड़ा सजा। शुक्रवार को शुरू हुए इस अखाड़े में दूर-दराज से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में मरीज और तमाशबीन भी पहुंचे।

परंपरा के अनुसार यहां कंठमाला, विषमैल और भूत-प्रेत बाधा से ग्रसित मरीजों का तंत्र-मंत्र विद्या और थाली बजाकर उपचार किया गया। इस आयोजन को देखने और उपचार के लिए आने वालों की भीड़ इतनी रही कि मंदिर प्रांगण पूरा खचाखच भर गया। लोगों का मानना है कि यहां वर्षों से चली आ रही इस परंपरा से मरीजों को राहत मिलती है और आस्था और भी गहरी होती है। यह आयोजन न सिर्फ आस्था का प्रतीक है, बल्कि स्थानीय परंपराओं और सामाजिक जुड़ाव का भी बड़ा केंद्र है।

दो दिन तक चलने वाले इस आयोजन में शनिवार को भी अखाड़ा लगाया जाएगा और प्रसाद वितरण के बाद इसका समापन होगा। आयोजन में चेयरमैन अभिमन्युराज सिंह, अखाड़े के महीपाल सिंह, मुनेश सिंह ठेकेदार, नरसिंह भगज, राजेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, विनोद सिंह, पवन बागी, सोनू सिंह, नंदा सिंह, गुलाब सिंह, कन्हैया सिंह, भूरा सिंह, रामगोपाल सिंह, पप्पू पंडा और जावेल के भूरा अखाड़ा समेत तमाम ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा।

वीडियो देखें 👇

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!