दौरऊ के लाल सुरेंद्र दिलेर बने राज्यमंत्री, पैतृक गांव में जश्न का माहौल
गभाना। खैर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सुरेंद्र दिलेर को रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री बनाए जाने की आधिकारिक सूचना मिलते ही उनके पैतृक गांव दौरऊ समेत संपूर्ण क्षेत्र में उत्सव का माहौल छा गया। लखनऊ में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के संपन्न होते ही गांव की गलियां ‘जय श्री राम’ और ‘सुरेंद्र दिलेर जिंदाबाद’ के नारों से गूँज उठीं।
ढोल-नगाड़ों की थाप और मिठाई बांटकर मनाया जश्न
मंत्री पद की शपथ लेने के बाद गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों और समर्थकों ने एक-दूसरे का मुँह मीठा कराया और गले मिलकर बधाई दी। शाम होते-होते जश्न का उत्साह अपने चरम पर पहुँच गया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने जमकर नृत्य किया और जमकर आतिशबाजी कर हर्षोल्लास प्रकट किया गया।
विकास को मिलेगी नई गति
ग्रामीणों ने भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुरेंद्र दिलेर की सादगी और कर्मठता का ही प्रतिफल है कि आज उन्हें सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। ग्रामीणों का मानना है कि उनके मंत्री बनने से न केवल क्षेत्र का मान बढ़ा है, बल्कि अब विकास कार्यों को भी अभूतपूर्व गति मिलेगी। लोगों ने इसे समूचे इलाके के लिए एक ऐतिहासिक और गर्व का क्षण बताया।
जश्न में ये रहे शामिल
इस दौरान भाजपा की जिला समिति सदस्य दीपमाला जादौन, महिला मोर्चा की मंडल महामंत्री अर्चना तिवारी, विनोद तिवारी, रीमा सिंह, मोनिका सिंह, चंचल तिवारी, महाजीत सिंह, रामजीलाल शर्मा, विनय कुमार, राहुल पालीवाल, रोहित कुमार, सुरंजन सिंह, पप्पू सिंह, कुलदीप सिंह, राशन सिंह, सोनू सिंह, प्रणव तिवारी, राजमणि तिवारी, शिवम तिवारी, सुनीता देवी, तेजवीर सिंह, सुखवीर सिंह, गजेंद्र सिंह, विनय कुमार, रंजना तिवारी, गुड्डी देवी, मिथलेश देवी, सुभाष सिंह आदि मौजूद रहे।