रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

मिशन शिक्षण संवाद ने बीएसए को दी विदाई

इगलास। शनिवार को बीएसए कार्यालय में सेवानिवृति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया था। अलीगढ़ की मिशन संवाद की टेक्निकल टीम द्वारा बीएसएसतेंद्र सिंह ढाका को सेवानिवृति पर विदाई दी गई। जिला संयोजक यतेंद्र सिंघल, जिला सह संयोजक प्रिया शर्मा, भूषण, आमिर मुस्तफा, सुरेंद्र शर्मा, हेमलता गुप्ता, कविता गुप्ता, मीना गुप्ता ,गीतिका एवं ब्रजेश सिंह ने राधा-कृष्ण की प्रतिमा भेंट कर शुभकामनाएं दी। जिला संयोजक ने कहा कि शिक्षक समाज की धरोहर है वह कभी सेवानिवृत्त नहीं होता। बल्कि समाज के प्रति शिक्षक का दायित्व और बढ़ जाता है।

मिशन शिक्षण संवाद क्या?

मिशन शिक्षण संवाद परिवार हम सभी शिक्षकों की स्वैच्छिक स्वयंसेवी वैचारिक पहल है, जो स्व-अनुशासित, बिना किसी पद, पॉवर, प्रतिष्ठा एवं आपसी भेदभाव के एक-दूसरे के सहयोग और सम्मान के साथ, परिवार के रूप में शिक्षा के उत्थान, शिक्षक के सम्मान एवं मानवता के कल्याण के लिए प्रेम, प्रोत्साहन, विश्वास एवं सकारात्मक विचारों की शक्ति के साथ सतत कार्य करते हुए शिक्षा एवं संस्कार के आधार को मेहनत एवं ईमानदारी से मजबूती प्रदान करना है। जिससे हम सभी शिक्षक सामाजिक सभ्यता को वर्तमान परिस्थितियों के अनुकूल सम्पादित कर एवं अपने कर्तव्य एवं दायित्वों को पूरा करते हुए, मानवता को स्वस्थ, सुरक्षित, सुखी, समृद्ध एवं सम्मानित बनाने का लक्ष्य प्राप्त कर सकें।

विज्ञापन 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!