रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

चंडौस पुलिस ने किसान की हत्या करने वाले उसके बेटा व साले को भेजा जेल

चंडौस। थाना पुलिस ने बाहरपुर में शुक्रवार रात्रि में प्लाट बेचने के विवाद में किसान की हत्या करने वाले उसके बेटा व साले को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। है।

यह थी पूरी घटना

थाना क्षेत्र के गांव बाहरपुर निवासी 49 वर्षीय प्रेमपाल सिंह खेतीबाड़ी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी पत्नी की पूर्व में ही मौत हो गई थी। उनके तीन बेटे हैं। सबसे बड़े बेटा प्रवीन की शादी हो चुकी है, जबकि दो बेटे नाबालिग हैं। शुक्रवार को उनके घर पर बड़े भाई का साला महेश पुत्र हीरा सिंह निवासी जारपी थाना शिकारपुर, बुलंदशहर आया हुआ था। बेटा प्रवीन अपने रिश्ते के मामा महेश के साथ मिलकर पिता के एक प्लाट को बेचना चाहता था। जिसका प्रेमपाल विरोध कर रहे थे। तीनों ने रात्रि में शराब मिलकर पी फिर प्लाट बेचने को लेकर फिर से विवाद हो गया था। जिस पर प्रवीन व महेश ने मिलकर बांक से गला रेतकर प्रेमपाल की हत्या कर दी और शव को गांव में पोखर किनारे रमेशचंद्र शर्मा के खेत में फेंक दिया था। शनिवार को ग्रामीणों को प्रेमपाल सिंह का शव लहुलुहान हालत में पड़ा हुआ दिखा। सूचना पर थाना पुलिस के अलावा सीओ गभाना सुमन कनौजिया ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई थी।

बेटा व साले को गिरफ्तार कर भेजा जेल

सीओ सुमन कनौजिया ने बताया कि पुलिस जांच में ग्रामीणों ने बताया कि रात्रि में मृतक को उसके बेटा प्रवीन के साथ देखा था। जिस पर पुलिस को शक गहरा गया। पुलिस ने प्रवीन से कढ़ाई से पूछताछ की तो उसने रिश्ते के मामा महेश के साथ मिलकर बांक से गला रेतकर पिता की हत्या करने की बात को स्वीकार किया। जिस पर पुलिस ने आरोपी प्रवीन व उसके रिश्ते के मामा महेश को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके पास से खून से सने हुए कपड़े व हत्या में प्रयुक्त बांक को बरामद किया था। सीओ ने बताया कि दोनों आरोपियों को रविवार को जेल भेज दिया गया है।

चंडौस के बाहरपुर में बेटा ने मामा के साथ मिलकर की पिता की हत्या

 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!