रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

महाराणा प्रताप की जयंती पर गभाना में लगेगा विशाल रक्तदान शिविर

गभाना। महाराणा प्रताप की 485 वीं जयंती के उपलक्ष्य में पिछले कई वर्षों की भांति इस बार भी कस्बा गभाना के ग्रांड पैलेस, मैरिज होम में 9 मई को भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

सोमवार को भाकियू भानू गुट के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यक्रम संयोजक युवा जिलाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित रूपरेखा तैयार की गई। प्रेस वार्ता में कृष्णा ठाकुर ने बताया कि यह शिविर देशभक्ति और सेवा भावना का प्रतीक बनेगा। शिविर में 200 से अधिक रक्तवीर भारतीय सेना के लिए रक्तदान करेंगे। डा. दिग्विजय ने कहा कि हाल ही में कश्मीर के पहलगाम में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना और संभावित युद्ध की आशंका को देखते हुए रक्त कोष में रक्त का होना बेहद आवश्यक है, ताकि जरूरत पढ़ने पर वीर सैनिकों के काम आ सके। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक, एसडीएम विनीत मिश्रा व राष्ट्रीय महासचिव नेमसिंह सोलंकी होंगे। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष दीपक ठाकुर, सतपाल सुमन, प्रदेश उपाध्यक्ष भगवान दास चौहान, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुमित ठाकुर, डा. शिवम जादौन, जिला प्रभारी वीरपाल सिंह, राहुल प्रधान सिकंदरपुर, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु पंडित, पवन कुमार दक्ष, राजेश तिवारी, जगमोहन सिंह आदि मौजूद रहेंगे।

error: Content is protected !!