रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

वरिष्ठ अधिवक्त बुधपाल सिंह की चतुर्थ पुण्यतिथि पर किया गया याद

गभाना। वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. बुधपाल सिंह को सोमवार को उनकी चतुर्थ पुण्यतिथि पर याद किया गया। श्रद्धांजलि समारोह में बड़ी संख्या में अनुयाई और साथी अधिवक्ताओं ने पहुंचकर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर वक्ताओं ने उनकी यादों को साझा करते हुए कहा कि अधिवक्ता बुधपाल सिंह कहा करते थे कि न्याय का पेशा एक पवित्र पेशा है। जब भी कोई व्यक्ति निराश हो जाता है तो वह न्याय के लिए न्यायालय की ओर ही देखता है। ऐसे में हम वकीलों का कर्तव्य बनता है कि संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े उस निराश व्यक्ति के मन में न्याय की उम्मीद जगा कर उन्हें न्याय दिलाए। वे अधिवक्ता के पेशे के साथ ही साथ ही एक समाजसेवी के रूप में भी बेहद सजग थे। समाज के उपेक्षित, वंचित और कमजोर व्यक्तियों के लिए न्याय प्राप्ति के लिए भी सदैव ही मुखर रहे। उन्होंने कहा कि उनके दिखाए गए रास्ते पर चलना और उनके आदर्शों को आत्मसात करना ही उन्हें हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी । इस अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में राहुल सिंह, हर्षवर्धन सिंह, डा. मुकुल कुमार सिंह, शांतनु सिंह हनी, चंडौस ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रेशमपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, संगम सिंह, देवू सिंह, गुड्डृ सिंह, कालू सिंह, डब्बू सिंह, अशोक सिंह, धर्मेंद्र सिंह, पुरूषोत्तम सिंह लालू, उदयवीर सिंह, शिब्बू सिंह, अवनीश सिंह, राहुल सिंह, डा. आरपी सिंह, प्रशांत ठाकुर, रोहित सिंह आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!