रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

मथुरा के राया के आतिशबाजी बाजार में भीषण आग लगी, 15 से अधिक लोग झुलसे

- एक घंटे तक नहीं पहुंची फायरबिग्रेड व एंबुलेंस, लोगों मे रोष

न्यूज डेस्क। मथुरा के कस्बा राया में आतिशबाजी बाजार में रविवार दोपहर को अचानक से आग लग गई। पटाखा बाजार में आग लगने से वहां मौजूदा लोगों में भगदड़ मच गई। हादसे में 15 से अधिक लोगों के झुलसने की सूचना है, जिसमें चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। आग में झुलसे लोगों को अस्पताल पहुंचाने के लिए पुलिस-प्रशासन की ओर से कोई भी व्यवस्था नजर नहीं आई। एक घंटे तक दमकल की गाड़ियों व एंबुलेंस के न पहुंचने पर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। वहीं आतिशबाजी बाजार में भीषण आग लगने से प्रशासनिक इंतजाम की पोल खोल दी हैं।

रविवार को लोग दीपावली पर्व को हर्षोल्लास से मना रहे थे। बाजारों में भी लोग जमकर खरीददारी करने में जुटे हुए थे। कस्बा राया के मांट रोड स्थित गोपाल बाग मैदान में लगे आतिशबाजी बाजार में भी पटाखा खरीदने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे हुए थे। तभी दोपहर में अचानक से आतिशबाजी बाजार में भीषण आग लग गई। आग लगते ही वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। लोग खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। देखते ही देखते आग ने बाजार में लगी दुकानों को अपने चपेट में ले लिया।

चारों तरफ पटाखों की आवाजें सुनाई देने लगी वहीं धुंआ ही धुंंआ नजर आने लगा। आग की जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणें ने पानी टैंकर, मिट्टी आदि डालकर आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।एक घंटे तक न तो एक भी दमकल पहुंची और न ही कोई अधिकारी मौके पर पहुंचा, केवल थाना पुलिस की गाड़ी ही राहत कार्य में जुटी रही जो कि नाकाफी थी। पटाखा बाजार में हुए अग्नीकांड में 15 से अधिक लोग झुलस कर घायल हो गए।

जिसमें से चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। आग में कई बाइक व अन्य वाहनों के जलने की सूचना है। ग्रामीणों ने निजी वाहनों से आग में झुलसे लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया है।

एक घंटे बाद पहुंची फायरबिग्रेड

पटाखा बाजार में आग लगने के एक घंटे बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। लेकिन तब सब कुछ जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों में दमकल की गाड़ी व एंबुलेंस के देरी से पहुंचने को रोष व्याप्त हैं। ग्रामीणों की मानें तो आतिशबाजी बाजार में प्रशासन की तरफ से कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए थे, केवल दुकानदारों ने ही आग से निपटने के लिए इंतजाम कर रखे थे, वो भीषण अग्नीकांड में नाकाफी साबित हुए।

विज्ञापन 

 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!