रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना क्षेत्र में कैंटर ने बाइक सवार दंपत्ति को मारी टक्कर, पति की मौत, महिला घायल

- हादसे के बाद बाइक व कैंटर में लगी भीषण आग

गभाना। नेशनल हाईवे गभाना बाईपास पर ओगर मोड़ के पास कैंटर ने बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद बाइक व कैंटर गाड़ी में आग लग गई, देखते ही देखते दोनों गाड़ी धूं-धूंकर जलने लगी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। हादसे के बाद मृतक के घर में दीपावली की खुशियां मातम में बदल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार अतरौली तहसील के थाना पालीमुकीमपुर के गांव मधूपुर निवासी 35 वर्षीय नेमसिंह नोएडा के बहरामपुर में सिलाई का कार्य करते थे, जबकि उनकी पत्नी सत्यवती नोएडा में ही एक कंपनी में गार्ड की नौकरी करती थी।शनिवार की देर रात्रि में पति-पत्नी दीपावली पर्व मनाने के लिए बाइक से गांव जा रहे थे। जैसे ही वह गभाना में हाईवे बाईपास पर ओगर मोड़ के पास पहुंचे तभी पीछे से तेज गति से आ रहे कैंटर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कैंटर के नीचे बाइक फंस गई, जबकि बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हाे गई। देखते ही देखते बाइक व कैंटर में आग लग गई।

हादसे के बाद बड़ी संख्या में राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। वहीं दोनों वाहनों में आग लगते ही हाईवे पर वाहनों की कतारें लग गई। सूचना पाकर थाना पुलिस के अलावा सीओ गभाना राकेश सिसौदिया, लोधा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने नेमसिंह काे मृत घोषित कर दिया, जबकि उनकी पत्नी का उपचार जारी हैं।

हादसे की खबर पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उधर पुलिस ने दमकल कर्मियों की मदद से दोनों वाहनों में लगी आग को बुझाकर यातायात काे सुचारू कराया।

विज्ञापन 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!