मेला देखने गई किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया गांव का युवक, रिपोर्ट दर्ज
गभाना। थाना क्षेत्र के एक गांव से पड़ौस के ही गांव में रावण का मेला देखने गई किशोरी को गांव का ही युवक बहला-फुसलाकर ले गया। मामले में किशोरी के पिता की ओर से थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी अपने छोटे भाई के साथ 24 अक्टूबर को पड़ोस के गांव बरौठ-छजमल में लगे रावण मेले को देखने के लिए गई थी। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता सताने लगी।
परिजनों ने बेटी को काफी तलाश किया,लेकिन उसका पता नहीं चला। बाद में उन्हें जानकारी हुई कि बेटी को गांव का ही श्याम सुंदर बहला-फुसलाकर ले गया है। इंस्पेक्टर राम कुंवर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी है।