रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना पुलिस ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

गभाना। थाना गभाना पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव में घुसकर किशोरी के साथ छेड़छड़ करने वाले आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

इंस्पेक्टर राम कुंवर सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव के युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें उसने बताया था कि 22 अक्टूबर को वह मजदूरी करने गया था, जबकि पत्नी बकरी चराने जंगल में गई थी।

घर पर केवल उसकी 16 वर्षीय बेटी अकेली पढ़ रही थी। तभी पड़ोस का ही दीपक उसके घर में घुस आया और बेटी के साथ छेड़छाड़ करते हुए कमरे में खींचकर ले जाने लगा। बेटी के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।

इंस्पेक्टर ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही शनिवार को आरोपी दीपक को सोमना पुल के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। जिसे न्यायालय में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!