रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

कलेक्शन के रुपये लेकर लौट रहे युवक से एक लाख 20 हजार रुपये लूटकर बदमाश फरार

जट्टारी। क्षेत्र के गांव मालव से महिला समूह ग्रुप से लोन के रुपये कलेक्शन कर मथुरा जा रहे रहे बाइक सवार युवक से बदमाश एक लाख 20 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। लूट की सुचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी करने के साथ ही बदमाशों को काफी तलाश किया , लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका है। मामले में पीड़ित थाना टप्पल में मुकदमा दर्ज कराया है।

छर्रा थाना क्षेत्र के गांव सिरौली निवासी धीरज पुत्र सुभाष चंद्र ने बताया कि वह महिला समूह ग्रुप को लोन देने वाली एक कंपनी में बतौर सीएस के पद कार्यरत है। मंगलवार शाम को वह टप्पल क्षेत्र के गावं मालव से लोन के रुपये कलैक्शन करके जैदपुरा के रास्ते अपने मथुरा के बाजना नौहझील अपने ऑफिस लौट रहा था। तभी रास्ते में पैदल आ रहे दो नकापोश बदमाशों ने उसकी बाइक में धक्का देकर उसे गिरा दिया। जब तक वह संभल पाता तब तक बदमाश उसके हाथ में लगे रुपयों से भरे बैंग व मोबाइल फोन को लूटकर भाग गए।

पीड़ित के अनुसार बैग में कलेक्शन के एक लाख बीस हजार थे। पीड़ित ने आस-पास के लोगों की मदद से सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। लूट की सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना पर थाना पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल करने के साथ ही बदमाशों को तलाश किया, लेकिन कही पता नही चल सका। इंस्पेक्टर पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। चोरों की तलाश में आस-पास लगे सीसीटीबी कैमरों को चैक करने के साथ ही अन्य पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही लूट की घटना का खुलासा किया जाएगा।

—————

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!