आमिर का गांव आगमन पर किया जोरदार स्वागत
अलीगढ़। इगलास क्षेत्र के गांव भैंया के लाल आमिर खान ने सामान्य परिवार से निकलकर दिल्ली पहुंचकर 14 वर्षों से थिएटर में काम करके एक अभिनेता के रूप में एनएसडी रिपर्टरी में काम करके कठिन परिश्रम के बाद बड़े पर्दे पर पहुंचे हैं। एक्टर अजय देवगन, एक्ट्रेस तब्बू के साथ ‘भोला’ फिल्म में कर्छी के रूप में एक प्राथमिक किरदार निभाया हैं। इस दौरान गांव भैया में प्रथम बार आगमन पर आमिर का फूलों की मालाएं पहनाकर ट्रैक्टर पर सबार कर गांव की गलियों में घुमाया और भव्य स्वागत किया गया। हर कोई अपने लाड़ले पर गर्व महसूस कर रहा था। आमिर ने बताया कि स्वजनों के सहयोग और कड़ी मेहनत की बदौलत उन्हें फिल्मों में काम करने का मौका मिला है। इस अवसर पर प्रतीक रावत, शशांक वार्ष्णेय, हिमांशू वार्ष्णेय, वेद आर्य, नंदू चौधरी, नकुल सिकरवार आदि थे।