रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

अछनेरा नेत्र जांच केंद्र का हुआ उद्घाटन

आगरा। अछनेरा में रविवार को डॉ. श्रॉफ आई केयर इंस्टीट्यूट वृंदावन के विजन सेंटर (नेत्र जांच केन्द्र) की शाखा का उद्घाटन किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष महेंद्र माहोर ने फीता काटकर व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. जितेंद्र लवानीया, ज्ञानिकोलॉजिस्ट डॉ. अंजना चौधरी, मुख्य फार्मासिस्ट दीपक गौतम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि इस नेत्र जांच केन्द्र में आंखों की बीमारियों से पीड़ित सभी मरीजों को चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। इसके अलावा जो भी मरीज मोतियाबिंद अथवा नेत्र से संबधित गंभीर बीमारी से पीडित हैं उनको बेहतर इलाज के लिए वृंदावन स्थित डॉ श्रॉफ़ आई केयर इंस्टीट्यूट नेत्र चिकित्सालय भेजा जायेगा। वृंदावन से चिकित्सालय की एंबुलेंस आकर मरीजों को लेकर जायेगी और वहीं इलाज उपरांत उन्हें वापिस उनके गांव तक छोडकर जायेगी। कार्यक्रम का संचालन मथुरा रीजन के कम्युनिटी प्रोग्राम हेड विनय सिंह ने किया। कार्यक्रम में विनय सिंह ने संस्था की ओर से चलाये जा रहे मिशन ज्योति कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए लोगों से सहयोग करने की अपील की। डॉ. जितेंद्र लवानिया ने संस्था द्वारा स्थापित केंद्र से दी जाने वाली सुविधा ख़ासकर गरीबों के लिए चलाये जा रहे कार्यक्रम की सराहना की। मौके पर डॉ श्रॉफ आई केयर इंस्टीट्यूट के सीनियर कंसलटेंट डॉ. सूफियान दानिश, कम्युनिटी ऑपरेशन टीम के सीनियर मैनेजर श्यामन्ता बिजॉय इस दौरान 100 लोगों की नेत्र जाँच की गयी। इस मौके पर बबलू चौधरी , उमाकान्त पांडेय, संजय प्रसाद, शशांक मौर्या, धर्मेंद्र राठौर, विष्णु कुमार, घनश्याम सिंह, सोनू सारस्वत, रवींद्र दुबे व अन्य उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!