रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

बाइक अनियंत्रित रेलवे पुल से टकराई, दो घायल

गभाना। क्षेत्र के गांव कलुवा स्थित रेलवे पुल पर बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने उपचार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

मिली जानकारी के अनुसार कलुवा निवासी संजय पुत्र बिजेंद्र अपने साथी दिलशेर के साथ मंगलवार रात को बाइक से किसी काम से पचपेड़ा मोड़ पर आ रहे थे।

जैसे ही वह गांव में रेलवे पुल पर पहुंचे तभी किसी वाहन को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर रेलवे पुल से टकरा गई। हादसे में बाइस सवार दोनों युवक गंभीर रूप से हो गए।

मौके पर बड़ी संख्या में राहगीर व ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को भांकरी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया।


कटरा में नामजदों ने युवक को मारपीट कर किया घायल

गभाना। क्षेत्र के गांव कटरा में घर लौट रहे युवक के साथ नामजदों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर डाली। जिसमें युवक घायल हो गया। मामले में पीड़ित थाना में मुकदमा दर्ज कराया है।

कटरा निवासी जगदीश पुत्र रमेश चंद्र ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि सोमवार की शाम को वह मोमोज के ठेला से घर लौट रहा था। तभी गांव का उत्तम उसे रास्ते में मिल गया और बिना किसी बात के गाली-गलौज करते हुए पिटाई कर डाली। कुछ देर बार आरोपी अपने भाई कुलदीप, हरेंद्र, किशोर, राजेश अन्य लोगों के साथ घर आ गया और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।


दो बहनों को मारपीट कर घर से निकाला

गभाना। क्षेत्र के गांव सोमना में दो बहनों को उनके ससुरालीजनों ने मारपीट करते हुए घर निकाल दिया। मामले में पीड़िता ने ससुरालीजनों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सोमना निवासी कुसुम शर्मा पत्नी स्व. गोविंद हरि ने दर्ज कराया है। जिसमें उसने बताया कि उसके पति की करीब पांच महीने पहले एक ट्रेन हादसे में मौत हो गई थी, उसके पास तीन बच्चे हैं।

मंगलवार रात में उसका जेठ नारायण हरि कमरे में घुस आया और गाली गलौज करने लगा। उसने गाली देने से मना किया तो लोहे के खल्लड़ व फूंकनी से हमला करते हुए उसे घायल कर दिया।

चीख-पुकार सुनकर बचाने आई उसकी बहन कुशलता को उसके पति ने मारपीट कर डाली। सास गायत्री देवी ने धक्का देकर उसे गिरा दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए दोनों बहनों को घर से निकाल दिया। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!