रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

मेरे साजन का मुखड़ा है चांद…

-सुहागिनों ने श्रंगार के साथ किया चांद का दीदार

अलीगढ़। जनपद सहित ग्रामीण अंचल की सुहागिनों ने करवा चौथ के त्यौहार पर पति की दीर्घ आयु, स्वास्थ्य व सौभाग्य के लिए व्रत रखकर चंद्रदेव को अर्घ देकर व्रत का परायण किया।

करवा चौथ के त्यौहार को लेकर पिछले कई दिनों से बाजार में चल रही सुहागिन महिलाओं की चहल पहल बुधवार को भी रही। महिलाओं ने श्रंगार के सामान के साथ मिट्टी व चीनी के करवे खरीदे। सुहागिनों ने सोलह श्रृंगार कर पति की दीर्घ आयु के लिए सुबह से ही पारंपरिक तरीके से निर्जला व्रत रखा। करवा चौथ को लेकर नवबधुओं में काफी उत्साह देखा गया।

देर सांय को गौरा मैया की विधि विधान से पूजा-अर्चना की। रात्रि को चंद्र देव को अर्घ देकर अपना व्रत खोला तथा अपनी सास व जेठानियों को करवा, अठियाबरी तथा श्रंगार का सामान भेंट कर उनसे आशीर्वाद लिया। वहीं प्रेमी युगलों ने भी करवा चौथ का व्रत रखा, मिल तो नहीं पाए पर मोबाइल से ही बात कर व्रत खोला।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!