नेरोलेक पेंट कंपनी के एरिया मैनेजर की हत्या में शामिल महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
अलीगढ़। नेरोलेक पेंट कंपनी के एरिया मैनेजर की पिछले दिनों हत्या कर शव को लोधा में मूसेपुर रोड पर एक प्लाट में फेंकने के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में पुलिस पूर्व में ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
यह था पूरा मामला
इगलास क्षेत्र के गांव सिमरधरी निवासी पंकज कौशिक हाथरस के सासनी में मकान बनाकर रह रहते थे। वह नेरोलेक कंपनी में एरिया मैनेजर के पद पर नौकरी करते थे। विगत 16 नबंवर की सुबह वह भैया दूज करने घर आई अपनी बहन को ये कहकर निकले थे कि वह पेमेंट लाने जा रहे हैं। वह न जाए, आने के बाद हम विदा करेंगे, देर शाम तक घर नहीं पहुंचे। इस पर परिजनों को चिंता हुई। फोन लगाया तो स्विच आफ था। इधर, देर शाम लोधा क्षेत्र में मूसेपुर रोड पर शीलू प्रधान के खेत में हो रही प्लाटिंग में शव पड़ा मिला। मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड व अन्य दस्तावेजों के आधार पर शव की शिनाख्त पंकज कौशिक के रूप में हुई। पास में उसकी बाइक खड़ी थी और उस पर हेलमेट रखा था। पकंज की अंगूठी, चेक, तीन हजार आठ सौ रुपये सुरक्षित थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट पाई गई थी। मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हुआ था जिस पर बिसरा जांच के लिए सुरक्षित किया गया था।
महिला समेत चार आरोपियों को पूर्व में ही भेजा जा चुका है जेल
पुलिस ने 17 नबंवर को गभाना क्षेत्र के हीरापुर निवासी नवीन व जवां के बरई सुभानगढ़ी निवासी प्रवीण यादव, गजेंद्र कश्यप व क्वार्सी की कृष्णा इंकलेव निवासी आरती मेहरा को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया था। पुलिस पूछताछ में नवीन ने बताया था कि पंकज स्वर्ण जयंती नगर स्थित मकान में लड़की से मिलने आया था। यहां रुपये के लेनदेन को लेकर उसकी नवीन से हाथापाई हो गई। इसमें नवीन ने पंकज को धक्का दे दिया, उसके सिर में चोट लगने से मृत्यु हो गई। इसके बाद नवीन बोलेरो में डालकर उसे लोधा क्षेत्र में फेंक आए थे।
आरोपी महिला को भी किया गिरफ्तार
सीओ गभाना आरके सिसौदिया ने बताया कि पूर्व में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के में राहिला उर्फ रानी पत्नी मोहम्मद असलम हाल निवासी पत्थर वाली गली एकता नगर थाना क्वार्सी मूल निवासी खालालमपुर थाना हरदुआगंज का नाम प्रकाश में आया। जिस पर सोमवार को पुलिस ने आरोपिया को जेल पुल के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। जिसे जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में ये रहे शामिल
इंस्पेक्टर विपिन कुमार, कांस्टेबल सतेंद्र कुमार, कांस्टेबल सचिन कुमार, कांस्टेबल रोहित कुमार
नेरोलेक पेंट कंपनी के एरिया मैनेजर की हत्या कर लोधा क्षेत्र में फेंका
विज्ञापन
