रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

5000 की रिश्वत लेने वाला अमीन सौदान सिंह निलंबित

इगलास। विजिलेंस टीम द्वारा रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किये गए संग्रह अमीन सौदान सिंह को एसडीएम ने निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही तहसीलदार को विभागीय कार्रवाई के लिए जांच अधिकारी नामित करके चार्जशीट तैयार करने के निर्देश दिये हैं।

एसडीएम शाश्वत त्रिपुरारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 मई को अमित उपाध्याय पुत्र कृष्ण कुमार उपाध्याय निवासी खिरसौली की शिकायत पर एंटी करप्शन की ओर से कार्रवाई करते हुए पांच हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। संबंधित टीम की ओर से थाना रोरावर(अलीगढ़) में मुकदमा दर्ज कराने के बाद संबंधित कोर्ट में पेश करके मेरठ जेल में भेजा गया था। अभी संग्रह अमीन मेरठ जेल में निरूद्ध है। इस प्रकरण में विवेचक की रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए संग्रह अमीन सौदान सिंह पुत्र दाताराम निवासी कठा को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही तहसीलदार को इस प्रकरण में विभागीय जांच अधिकारी नामित करते हुए नियत समय सीमा के अंतर्गत चार्जशीट तैयार करके अनुमोदन के लिए प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!